यमुनानगर:नशे से दूर रहकर योग से जुड़े युवा:कंवर पाल
यमुनानगर, । कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि योग हमारे जीवन
जीने की पद्धति है और इससे न केवल हमारा शरीर स्वस्थ होता है बल्कि मन भी
स्वस्थ होता है। उन्होंने कहा कि हर उम्र के पड़ाव के दौरान हम सभी को अपने
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आधा घंटा योग जरूर करना चाहिए।
शुक्रवार
को जगाधरी की अनाज मंडी में जिला स्तरीय 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
मनाया गया। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के
रूप में पहुंचे। उनके साथ यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व जिला
अध्यक्ष राजेश सपरा और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी भी शामिल रहें। योग
दिवस कार्यक्रम के दौरान एलईडी के माध्यम से सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश भी सुना। हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है कि
आज पूरा विश्व दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा हैं। उन्होंने कहा कि
योग साधना की शक्ति के चलते ही कई-कई वर्षों हमारे ऋषि मुनि तपस्या करते
थे।
उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की इस पद्धति को पूरा विश्व अपने
जीवन में अपना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन योग क्रियाओं के करने से
हमारा शरीर और मन स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचना
चाहिए और योग पद्धति को अपने जीवन में अपनाकर अपने भविष्य को खुशहाल और
बेहतर बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज यहां जिले भर से आए 5000 के
करीब योग साधकों व बच्चों ने भाग लिया। सभी ने अलग-अलग तरह से योगासन कर सब
मन मोह लिया है। इस योग दिवस पर नई अनाज मंडी के साथ-साथ बिलासपुर,
रादौर,सरस्वती नगर, छछरौली और प्रताप नगर और सभी ग्राम पंचायतों में भी
कार्यक्रम का आयोजन किया गया।





