मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दस पर मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनीपत में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दस पर मुकदमा दर्ज

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव पीपली में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। अजय पर गांव के ही दस युवकों ने डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया था। घायल अवस्था में उसे खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रोहतक के काइ नोस सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मरने से पहले दिए गए अजय के बयान पर दस आरोपितों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।अजय ने अपने बयान में बताया कि कुछ महीने पहले उसका गांव के ललित के साथ प्लॉट को लेकर विवाद हुआ था। बाद में समझौता हो गया था, लेकिन रंजिश बनी रही। 10 नवम्बर की रात अजय जिम से कार द्वारा घर लौट रहा था। गांव के सरकारी स्कूल के पास ललित ने अपनी थार गाड़ी अजय की कार के आगे रोक दी। पीछे से दो और गाड़ियां आकर रुकीं, जिनमें आठ-दस युवक सवार थे। सभी ने उतरते ही डंडों और रॉड से अजय पर हमला कर दिया।अजय ने बताया कि हमलावरों में ललित, दीपक, कपिल और अजय समेत अन्य युवक शामिल थे, जो पूर्व सरपंच रामनिवास के कहने पर आए थे। हमले के बाद किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की रिपोर्ट के अनुसार, अजय के हाथ, पैर और फोरआर्म में गंभीर चोटें व तीन जगह फ्रैक्चर थे। उसे बयान देने योग्य मानकर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद एएसआई मनीष ने अस्पताल में उसका बयान दर्ज किया।पुलिस ने मृतक के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और मोटर मैकेनिक को मौके पर बुलाकर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा बुधवार को परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें