मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला जींद का युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला जींद का युवक गिरफ्तार

फतेहाबाद। एक नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना जाखल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जींद जिले के गांव धोली निवासी ऋतिक के रूप में हुई है। पुलिस ने गायब हुई नाबालिग लडक़ी को भी सकुशल बरामद कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

सोमवार को थाना जाखल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ने बताया कि जाखल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से अचानक लापता हो गई है। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शिकायत के आधार पर थाना जाखल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य कडिय़ों को जोड़ते हुए जांच को आगे बढ़ाया, जिसके आधार पर आरोपी को काबू कर लिया गया और उसके चंगुल से नाबालिग लडक़ी को सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लडक़ी को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया है और मामले की आगामी जांच अभी जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें