मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

कोडरमा में सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोडरमा में सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

कोडरमा, 15 मार्च । कोडरमा जिले में हुए दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार की देर शाम सतगावां थाना अंतर्गत राजाबार के समीप बाइक से गिरकर एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान उमेश कुमार ( 30 ) के रूप मे हुई है। वे कृषक मित्र थे। जानकारी के अनुसार युवक बाजार से घर की तरफ जाने के दौरान घर के समीप ही बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया। पहले उसे सतगावां स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज करके सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना में मंगलवार रात करीब दस बजे तिलैया थाना अंतर्गत बाईपास में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में प्रमोद कुमार ( 22 ), अर्जुन कुमार (20 ) और बबलू कुमार (25 ) सभी करमटाड गझंड़ी के रहने वाले हैं। बाइक से तीनों बरही से घर की तरफ आ रहे थे। तिलैया बाईपास के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज करके प्रमोद कुमार को गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें