मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान से गुरुग्राम में युवक की हादसे में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्थान से गुरुग्राम में युवक की हादसे में मौत

गुरुग्राम : यहां सेक्टर-37 थाना पुलिस क्षेत्र में हीरो होंडा चौक के पास लापरवाही से बस चलाकर पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में दयाराम निवासी गांव बुढेरी तहसील बानसुर जिला कोटपुतली-बहरोड़ ने बताया कि वह अपने भाई अनिल राधेश्याम के साथ निजी काम से गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक पर आया था। दोनों पैदल दिल्ली की ओर जा रहे थे।

पानी लेने के लिए दयाराम थोड़ा पीछे रुक गया। इसी दौरान एक निजी बस चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए पीछे से अनिल को टक्कर मार दी। दयाराम के अनुसार, बस का टायर अनिल की कमर के ऊपर से निकल गया। चालक ने बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाकर हादसा किया। घायल अनिल को राहगीरों की मदद से पास के आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां से परिजन उसे जयपुर के बीएसटी अस्पताल ले गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल अनिल के बयान दर्ज किए। घायल के भाई दयाराम ने थाने में शिकायत दी। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर निशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बस चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें