मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

बेतालघाट में युवा महोत्सव का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बेतालघाट में युवा महोत्सव का हुआ आयोजन

नैनीताल। नैनीताल जनपद के बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा एक दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे और विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला उप निरीक्षक प्रेमा कोरंगा व पूर्व छात्र संघ महासचिव तारा सिंह भंडारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनोद कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मी भंडारी और पंकज जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर, राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट, जीजीआईसी और नवयुवक मंगल दल के विद्यालयी बच्चों ने एकल गीत, एकल नृत्य, सामूहिक गीत, सामूहिक नृत्य और कला प्रतियोगिताएं आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।महिला उप निरीक्षक प्रेमा कोरंगा ने इस अवसर पर बच्चों को सुरक्षा के बारे में जानकारी दी और लड़कियों पर अत्याचार, महिला उत्पीड़न एवं पीछा करने जैसी समस्याओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें