राजधानी एक्सप्रेस से युवक गिरा, गंभीर
रांची। बरकाकाना मुरी रेलखंड स्थित बड़किपोना (स्टेशन) रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरने से दोनों पैर कट गया । रेलवे सूत्रों ने बताया कि युवक रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मंदिर के समीप का रहने वाला है। उसका नाम आकाश कुमार बताया गया है। वह राजधानी एक्सप्रेस में सवार था, जो रांची की ओर आ रहा था। बताया जाता है कि वह गेट में बैठा हुआ था तभी अचानक आग लग गयी। इस दौरान वह गिर गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे 108 वाहन( एंबुलेंस )के सहयोग से सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया है। रेल प्रशासन ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।





