मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:रील बनाते समय नहर में बहा युवक, तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर:रील बनाते समय नहर में बहा युवक, तलाश जारी

यमुनानगर। यमुनानगर शहर के दादूपुर हेड नहर क्षेत्र में सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। 18 वर्षीय युवक नहर में गिरकर तेज बहाव में लापता हो गया, जिसका कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर खोज अभियान चलाने की तैयारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक वीरू मूल रूप से बिहार का निवासी था और जगाधरी क्षेत्र में रहकर एक फैक्ट्री में कार्यरत था। अवकाश के दौरान वह अपने साथियों के साथ नहर किनारे घूमने और वीडियो बनाने गया था।इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अचानक नहर में गिर गया और तेज धार उसे बहाकर ले गई। घटना के समय मौजूद युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल गोताखोरों की सहायता से तलाशी अभियान शुरू किया गया।देर शाम तक कई घंटों की मशक्कत के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों के अनुसार नहर का तेज प्रवाह और गहराई रेस्क्यू अभियान में बड़ी चुनौती बन रही है। इसके बावजूद टीमें लगातार प्रयासरत हैं और संभावित स्थानों पर तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पूरी रात नहर किनारे डटे रहे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि जब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिलता, वे वहीं रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें