मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे ट्रैक पर कटकर युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे ट्रैक पर कटकर युवक की मौत

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला में सोमवार तड़के बरकंदाज टोली में 23 वर्षीय अजीत टोप्पो (पिता गुड्डू टोप्पो) का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है।

घटना सुबह करीब 5:15 से 5:30 बजे के बीच की है।

पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा )रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर दूर ओवरब्रिज के सामने पोल संख्या 312/13 और 312/15 के बीच शव मिला।

मिली जानकारी के अनुसार, अजीत टोप्पो सुबह अचानक घर से निकल गया था। परिजनों के कुछ समझने से पहले ही उन्हें सूचना मिली कि अजीत ने ट्रेन के आगे कटकर खुदकुशी कर ली है। अजीत के पिता गुड्डू टोप्पो ने बताया कि उनका बेटा इंटर पास करने के बाद पढ़ाई छोड़कर छोटे-मोटे काम कर रहा था। घर में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था, जिससे समझ नहीं आ रहा है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

ग्राम के मुखिया लालू कुजूर ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, जहां अजीत का सिर धड़ से अलग पड़ा था। परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत में किसी विवाद की बात सामने नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी (चाईबासा रेलवे थाना) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें