मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत, थाना पर पथराव, लाठीचार्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। जिले के लोयाबाद मोड़ पर मंगलवार रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान कनकनी सात नंबर के रहने वाला लखन भुइंया के पुत्र रवि भुइंया (26) के रूप में हुई।पुलिस ने शव को एसएनएमएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने चालक कपिल वाजपेई को हिरासत में ले लिया है।जानकारी दिये बिना शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिये जाने से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गये। ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। लोयाबाद थाना में जमकर हंगामा किया। चालक को सौंपने की मांग करते हुए थाना के सामने धनबाद-कतरास मार्ग को जाम कर दिया। थाना के समीप टायर जलाकर प्रदर्शन करने लगे।लोगों को नियंत्रित करने के लिए जोगता, तेतुलमारी, केंदुआडीह और पुटकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। स्थिति नियंत्रित करने के लिए डीएसपी लाॅ एंड आर्डर, प्रशिक्षु डीएसपी अर्चना खलखो सहित जिला पुलिस बल मौजूद थीं। ग्रामीणों ने थाना पर पत्थराव कर दिया। पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान पुटकी की प्रशिक्षु डीएसपी अर्चना खलको के वाहन का शीश फोड़ दिए गए। मारपीट पत्थराव में केंदुआ इंस्पेक्टर राम नारायण ठाकुर घायल हो गये। लोगों को उग्र देखकर पुटकी केंदुआ तेतुलमारी जोगता पुलिस व जिला पुलिस बल को बुलाया गया। फिर उग्र लोगों को तीतर-बीतर करने के लिए लाठी चार्ज किया, जिससे कुछ ग्रामीण चोटिल हो गये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें