सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
सड़क दुर्घटना में युवक की मौतखूंटी, 01 मार्च । जरियागढ़ थाना क्षेत्र के सोटया गांव के पास बुधवार को तेज गति से आ रही बाइक के पेड़ से टकरा जाने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अरमान टोपनो (28 ) के रुप में की गयी है। मृतक कामडारा थाना क्षेत्र के चटनपुर गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने पर जरियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





