मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : आवारा पशु के टकराने से जोहड़ में गिरी बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : आवारा पशु के टकराने से जोहड़ में गिरी बाइक गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

फतेहाबाद। जिले में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे का है, जहां एक दर्दनाक सडक़ हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी। आवारा पशु से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बाइक जोहड़ में जा गिरी, जिससे 30 वर्षीय युवक सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव जांडली खुर्द निवासी 30 वर्षीय सोनू बुधवार रात को अपने एक दोस्त को छोडऩे गया था।

जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी अचानक सडक़ पर एक आवारा पशु आ गया। अंधेरा होने के कारण सोनू बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और पशु से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक उछलकर सीधे सडक़ किनारे स्थित गहरे जोहड़ (तालाब) में जा गिरी। पानी गहरा होने और चोट लगने के कारण सोनू खुद को संभाल नहीं पाया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सोनू की मौत की खबर मिलते ही गांव जांडली खुर्द में मातम छा गया। मृतक सोनू पेशे से दिहाड़ी मजदूरी करता था और अपने परिवार का एकमात्र भरण-पोषण करने वाला व्यक्ति था।

सोनू की मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्टेट हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

गांव के सरपंच बलवंत सिंह ने बताया कि सोनू मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके पिता का भी करीब 25 साल पहले निधन हो चुका है। सोनू के बच्चे भी बेहद छोटे हैं, जिनमें 6 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें