युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
ऋषिकेश, 24 फरवरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को गिरफ्तारी किए जाने के विरोध में शुक्रवार सुबह युवा कांग्रेस ऋषिकेश ने देहरादून तिराहे पर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को देहरादून तिराहे पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति शामिल रहे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार असम पुलिस द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया गया, उसका पूरी यूथ कांग्रेस विरोध करती है। इससे साफ प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।
यूथ कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव गौरव राणा व प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा ने कहा कि हमारे नेता राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा रायपुर महाधिवेशन में जा रहे थे। असम पुलिस द्वारा जबरन हवाई जहाज से उन्हें नीचे उतारा गया और बदसलूकी कर गिरफ्तार किया गया।जोकि निंदनीय व शर्मनाक है। इस कार्रवाई से साफ दर्शाता है कि केंद्र सरकार पूरी तरह डर चुकी है तभी उन्हें यह झूठे षड्यंत्र रचने पड़ रहे हैं।





