पेड़ से लटक कर युवक ने की आत्महत्या
रांची। रांची के तुपुदाना थाना अन्तर्गत हरदाग पंचायत के अम्बाटोली में एक युवक ने बुधवार को पेड़ से लटक कर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार हरदाग अंबाटोली निवासी जाॅर्ज लकड़ा उर्फ मांगा ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। वह सेमुल लकड़ा का पुत्र था। वह मोबिल फैक्ट्री में काम करता था। बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ओपी प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि युवक ने आत्महत्या किया है। घटनास्थल का मुआयना करने पर भी आत्महत्या ही प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। मामले में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया हैं।





