मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: हमले में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत: हमले में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

पानीपत। पानीपत स्थित विद्यानंद कॉलोनी में 14 अप्रैल की रात को किसी बात को लेकर हुए झगड़े में घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान गुरुवार सुबह पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। परिवार के अनुसार 14 अप्रैल की देर रात मृतक के दो दोस्तों ने अपने तीसरे दोस्त पर हमला कर सिर में गहरी चोट मार दी। इसके बाद वह उसे बाइक पर बैठाकर रात के अंधेरे में उसके कमरे पर घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। खबर मिलने पर परिवार के सदस्य घायल युवक को सिविल अस्पताल ले गए। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।विद्यानंद कॉलोनी निवासी राजू ने बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा फारूक कबाड़ी का काम करता था और कॉलोनी में ही दूसरी जगह एक कमरे में अकेला रहता था। 14 अप्रैल की रात को फारूक के दो दोस्त, दीपक और अरविंद गुर्जर, उसे बाइक पर घायल अवस्था में उसके कमरे पर लेकर आए। फारूक बुरी तरह लहूलुहान था। आरोपी उसे छोड़कर तुरंत मौके से फरार हो गए, जिन्हें पड़ोसियों ने देख लिया था। पड़ोसियों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और फारूक को पानीपत सिविल अस्पताल ले गए। वहां पता चला कि वही दो युवक फारूक को पहले भी अस्पताल लाए थे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सिर का सीटी स्कैन कराने की सलाह दी थी।हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने फारूक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टरों ने बताया कि चोट के कारण फारूक के सिर में खून जमा हो गया है। आज सुबह इलाज के दौरान फारूक की मौत हो गई। मृतक के पिता राजू का आरोप है कि दीपक और अरविंद गुर्जर ने किसी पुरानी रंजिश के चलते फारूक के सिर पर गहरी चोट मारी, जिससे उसकी जान चली गई। थाना चांदनी बाग प्रभारी महिपाल ने बताया कि पिता की शिकायत पर दो नामजद आरोपीयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें