मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा: अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार, नौ मामले पहले हैं दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिरसा: अवैध पिस्तौल सहित युवक गिरफ्तार, नौ मामले पहले हैं दर्ज

सिरसा। स्थानीय पुलिस ने अवैध पिस्तौल सहित एक युवक को सिरसा जिले की कालांवाली मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए आरोपी के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट व आम्र्ज एक्ट के नौ अभियोग विभिन्न थानों में दर्ज हैं। सीआईए कालांवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान लखविंद्र सिंह निवासी गदराना, जिला सिरसा के रूप में की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गदराना माइनर के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है, जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर लिया। तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने युवक का आपराधिक रिकार्ड खंगाला तो पता चला कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न पुलिस थाना में नौ मामले दर्ज हैं।इसके अलावा पुलिस ने अवैध पिस्तौल बरामदगी मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने गांव मटदादू से हरप्रीत सिंह को अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित काबू किया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने गुरदीप सिंह निवासी हैबूआना व सुनील कुमार निवासी डबवाली, जिला सिरसा से पिस्तौल खरीद कर लाया है। पुलिस ने सुराग जुटाकर दोनों आरोपियों गुरदीप सिंह व सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ कर अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें