चरस के साथ युवक गिरफ्तार
हरिद्वार,। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने युवक के कब्जे से
731 ग्राम चरस बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक रानीपुर
पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान पर थी। इसी दौरान पुलिस
ने एक युवक को जेकेटी मैदान शिवालिक नगर से गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर
युवक के पास से 731 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना
नाम किरण कश्यप निवासी अजीतपुर थाना कनखल, हरिद्वार बताया। पुलिस ने युवक
के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।





