मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : नाबालिग को दोस्ती के लिए धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : नाबालिग को दोस्ती के लिए धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

फतेहाबाद। नाबालिग लडक़ी को फोन पर धमकाने और परेशान करने के मामले में थाना शहर रतिया पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंजीत पुत्र हरदीप सिंह निवासी रतिया के रूप में हुई है। थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि थाना में पीडि़ता की मां द्वारा एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी मंजीत सिंह द्वारा मोबाइल फोन पर बार-बार कॉल कर परेशान किया जा रहा था।

शिकायत के अनुसार, आरोपी मंजीत नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसलाकर जबरदस्ती दोस्ती करने की कोशिश करता था। जब लडक़ी ने उसकी बात मानने से इंकार किया, तो आरोपी ने उसे धमकियां दीं कि अगर उसने उससे बातचीत नहीं की, तो वह उसे जान से मार देगा। इन हरकतों से नाबालिग और उसका परिवार मानसिक रूप से भयभीत हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मंजीत को काबू कर लिया। मामले की नियमानुसार जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें