मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

जींद में छोटे भाई की हत्या करने का आरोपित बड़ा भाई गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद में छोटे भाई की हत्या करने का आरोपित बड़ा भाई गिरफ्तार

जींद। अलेवा खंड के गांव संडील में जमीन बंटवारा विवाद को लेकर बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या के मामले में अलेवा थाना पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।गांव संडील निवासी महेंद्र ने गत 19 मई को अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह चार भाई हैं।सबसे बड़ा रामफल, उससे छोटा व खुद व उससे छोटा सत्यवान है। जबकि सबसे छोटा खुशीराम था। चारों भाइयों के बीच जमीन को लेकर बंटवारा हुआ था।गत 19 मई को उनकी जमीन का बंटवारा करवाया गया था लेकिन उनका भाई सत्यवान जमीन को बेचना चाहता था। खुशीराम उसको जमीन बेचने से मना कर रहा था। जिसको लेकर सत्यवान तथा खुशीराम में झगडा हो गया। खुशीराम जब गली से गुजर रहा था तो सत्यवान ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें उसका भाई खुशीराम गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।गुरूवार को जानकारी देते हुए अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि पुलिस ने सत्यवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस सौंप दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें