मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर साइबर ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद में क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर साइबर ठगी

-युवक से 58 हजार रुपये लूटे, केस दर्ज फतेहाबाद,। फतेहाबाद में साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देकर एक युवक से 58 हजार रुपये की ठगी की। पीड़ित द्वारा ओटीपी साझा करने के बाद ठगों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के क्रेडिट कार्ड से राशि निकाली। साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में गांव किरढ़ान निवासी सुरेश कुमार ने कहा है कि वह फर्नीचर का काम करता है और उसके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का क्रेडिट कार्ड है। 20 अगस्त को उसके मोबाइल पर कॉल आई कि अगर उसने अपना क्रेडिट कार्ड बंद करवाना है, तो वह फोन कॉल के माध्यम से अपना क्रेडिट कार्ड बंद करवा सकता है। इस पर उसने क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए हां कर दी। सुरेश ने बताया कि इसके बाद उससे क्रेडिट कार्ड बंद करने के लिए ओटीपी पूछा। जैसे ही उसने ओटीपी बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग ट्रांजेक्शन से कुल 58 हजार रुपये कट गए। इस पर उसे अपने साथ हुए फ्रॉड का पता चला और उसने इस बारे में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में अब साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें