मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

युवक पर तलवार से हमला कर मौत के घाट उतारा, आरोपित फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। थाना पथरी क्षेत्र में शनिवार रात को एक मेले में दो

पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। मौके पर भीड़

इकट्ठा होने पर आरोपित फरार हो गए। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबल ने आरोपितों की

शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के

मुताबिक शनिवार रात थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में सिखों का एक

मेला चल रहा था। मेले में पास के ही ग्राम नसीरपुर खुर्द का एक युवक

रविन्द्र उर्फ अमन उम्र 22 वर्ष पुत्र अर्जुन आया हुआ था। इसी दौरान ग्राम

शाहपुर निवासी सरबजीत उर्फ गोलू उम्र 21 वर्ष पुत्र धर्म सिह उर्फ बून्दू

भी अपने साथियों के साथ पहुंचा। जहां उसकी रविन्द्र से कुछ कहासुनी हुई और

फिर सरबजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर रविन्द्र से मारपीट की और तलवार

से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इससे रविन्द्र घायल होकर नीचे गिर पड़ा। हमला

होते देख मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों की भीड़ देख आरोपित फरार हो गए।

घटना

की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में रविन्द्र को

हरिद्वार जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर

दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र डोबल जिला अस्पताल पहुंचे।

एसएसपी ने आरोपितों की गिरफ्तारी व क्षेत्र में कड़ी चौकसी के निर्देश दिए

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें