मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर : कमरे में मृत मिला बिहार निवासी पैकिंग ठेकेदार, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झज्जर : कमरे में मृत मिला बिहार निवासी पैकिंग ठेकेदार, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झज्जर। गांव जाखौदा स्थित एक मकान में बिहार मूल के व्यक्ति का शव मिला है। शव कई दिन पुराना प्रतीत होता है और गली सड़ी अवस्था में था। परिवार के लिए लोग इस व्यक्ति से सप्ताह भर से फोन द्वारा संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन नहीं हो पाया। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए जांच की गुहार लगाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया।मृतक की पहचान बिहार के जिला समस्तीपुर निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद कुर्बान के रूप में हुई है। वह जाखौदा स्थित अपने साथी अजय के साथ किराए के मकान में रहता था और सेक्टर-17 स्थित एक फैक्टरी में पैकिंग ठेकेदार के तौर पर काम करता था।मृतक के भाई मोहम्मद रिजवान के अनुसार वे कुर्बान से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, मगर एक जनवरी से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। उन्होंने काफी प्रयास किया, मगर कुर्बान से बात नहीं हो पाई। बुधवार की शाम उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो बाहर से कुंडी लगी हुई थी और अंदर से दुर्गंध आ रही थी। अंदर देखा तो शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना उन्होंने आसौदा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुंडी खोलकर देखा तो कुर्बान का शव गली सड़ी अवस्था में पड़ा हुआ था।मोहम्मद कुर्बान छह बच्चों का पिता था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि कमरा बाहर से बंद था और उसके साथी का भी अभी कुछ पता नहीं है। उन्हें शक है कि मोहम्मद कुर्बान के साथ कोई वारदात हुई है। जांच अधिकारी पीएसआई विक्रम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। कमरे में शव के पास शराब की खाली बोतल व खाने पीने का सामान मिला है। प्राथमिक जांच में हत्या जैसा कुछ लक्षण सामने नहीं आया है। व्यक्ति की हत्या हुई या फिर मौत के पीछे कोई अन्य वजह रही इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। उसी के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों के बयान पर घटना को संयोग मानकर कार्यवाही की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें