मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

युवा फिट तो भारत फिट : डॉ कामिनी कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से " फिट इंडिया मूवमेंट" कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर साईकल रैली को बेसिक साइंस बिल्डिंग के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम के पास से विवि की प्रतिकुलपति डॉ कामिनी कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली शुभारम्भ के पूर्व कामिनी कुमार ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर देश के युवा फिट होंगे तो पूरा भारत फिट होगा। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं सजग रहना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस अभियान के माध्यम से सभी के अच्छे स्वास्थ्य को केंद्रित मानकर इस अभियान का प्रारंभ 15 अगस्त से किया है जो दो अक्टूबर 2020 तक चलेगा। उन्होंने उपस्थित स्वयसेवकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखते हुए अपने परिजनों, संबंधियों एवं मित्रों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की अपील की।

इस अवसर पर राँची विश्वविद्यालय के एन एस एस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नही होता है। इसे हमको समझते हुए इस अभियान में अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए। साईकल रैली बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर से प्रारंभ होकर डी एस पी एम यू , नीलाम्बर - पीताम्बर पार्क, मान्या पैलेस, जनजातीय शोध संस्थान, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, हॉकी स्टेडियम, रेड क्रॉस सोसाइटी, राज्य अतिथिशाला होते हुए पुनः बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर में समाप्त हो गया।

रैली में डोरंडा कॉलेज, राँची महिला महाविद्यालय, संत ज़ेवियर कॉलेज, निर्मला कॉलेज, आर एल एस वाई कॉलेज, आर टी सी बी एड कॉलेज, उदय मेमोरियल बी एड कॉलेज, शहीद शेख भिखारी बी एड कॉलेज, पीजी गणित, इतिहास, वाणिज्य, भौतिकी आदि के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। साईकल रैली में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखते हुए कुल 45 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। साईकल रैली के बाद बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर स्तिथ पार्क में विश्वविद्यालय योग विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा योग एवं व्यायाम भी कराया गया। सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में शुभम चौधरी, सुमित तिवारी, नवीन किशोर, सुरेश, दीपा, अन्नू, रूपा, अनुजा, अंजलि,सुषमा, सूरज, दिवाकर, दिव्यांशु आदि एन एस एस के टीम लीडर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें