मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तरकाशी के धराली में पीड़ित परिवारों को भेजी राहत सामग्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तरकाशी के धराली में पीड़ित परिवारों को भेजी राहत सामग्री

हरिद्वार। उत्तराखंड में आई त्रासदी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तरकाशी के धराली में पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री भेजी।

उत्तराखंड के धराली में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि फेस-2 से तीन ट्रक राहत सामग्री रवाना की। इन ट्रकों में आटा, दाल, चावल, तेल, चीनी, नमक जैसे जरूरी खाद्य सामान और दवाइयों जैसे रोजमर्रा के उपयोग की जरूरी चीजें शामिल हैं। सभी जरूरी सामान सीधे आपदा प्रभावित गांवों तक पहुंचाई जाएंगी।

बाबा रामदेव ने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "धराली में कई परिवार बेघर हो गए हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है। हम उनकी जान तो वापस नहीं ला सकते, लेकिन उनकी तकलीफ को कम करने के लिए हर संभव मदद करेंगे।"

उन्होंने आश्वासन दिया कि यह राहत अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कोई भी पीड़ित भूखा या बेसहारा न रहे।

रामदेव ने कहा, "हर्षिल के इस त्रासदी में जिनका जीवन चला गया है, उसे कोई वापस नहीं कर सकता है। किसी की मां, किसी के बच्चे, और कहीं पूरा का पूरा परिवार इस आपदा में खत्म हो गए। हमें इस आपदा से बहुत ज्यादा प्रभावित 400 से 500 परिवारों के बारे में जानकारी मिली। उन परिवारों के रोजमर्रा के हिसाब से तत्काल आवश्यक वस्तुओं को पहुंचाया जा रहा है।"

उन्होंने बताया, "अभी भी रह-रह कर बारिश हो रही है। ऐसे हालात में कुछ परिवारों के लिए सिर ढकने तक को नसीब नहीं होता। ऐसे में उनके लिए हम तिरपाल भी भिजवा रहे हैं। अभी सिर्फ प्रारंभिक तौर पर तीन ट्रक राहत सामग्रियां पहुंचाई गई हैं। बाद में और व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल उत्तरकाशी तक राहत सामग्री को ट्रक से पहुंचाया जाएगा। उसके बाद हेलीकॉप्टर की सहायता से पहुंचाया जाएगा। हालांकि अभी मौसम अभी अनुकूल नहीं है, जिसके कारण इसमें कठिनाई आ रही है। इसलिए छोटे हेलीकॉप्टरों का प्रयोग किया जा रहा है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें