मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड की चोटियों में ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उत्तराखंड की चोटियों में ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट

देहरादून, 12 मार्च । मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड की चोटियों में कल (सोमवार) से दो दिन के लिए ओलावृष्टि के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि इस अवधि में पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने और ओलावृष्टि हो सकती है।

इस अवधि में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की और मध्यम वर्षा के साथ बर्फबारी हो सकती है। 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। आज (रविवार) उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा, गर्जन के साथ वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि 13,14 व 15 मार्च को अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में कमी आने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में भी तापमान में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें