मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: महिला सरपंच से मारपीट, थाने में भी दुर्व्यवहार; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर: महिला सरपंच से मारपीट, थाने में भी दुर्व्यवहार; पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

यमुनानगर। यमुनानगर के छप्पर थाना क्षेत्र के गांव ऊंचा चांदना में आयोजित महिला समूह की बैठक के दौरान दौलतपुर गांव की सरपंच पिंकी के साथ कुछ लोगों ने कथित रूप से मारपीट की। सरपंच का आरोप है कि जब वह इस घटना की शिकायत देने थाना छप्पर पहुंचीं, तो वहां भी उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। सरपंच ने आरोपियों द्वारा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दौलतपुर की सरपंच पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर को गांव ऊंचा चांदना में महिला समूह की बैठक चल रही थी। इसी दौरान देवेंद्र राणा नामक व्यक्ति बिना बुलाए बैठक में पहुंच गया और महिला समूह के पैसों के कथित दुरुपयोग को लेकर आरोप लगाने लगा। जब सरपंच पिंकी ने इन आरोपों को निराधार बताया, तो वह उग्र हो गया और अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट करने लगा।

सरपंच पिंकी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि घटना के बाद वह शिकायत दर्ज कराने थाना छप्पर पहुंचीं, लेकिन वहां भी उन्हें न्याय मिलने के बजाय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। उनका आरोप है कि आरोपी पहले से ही थाने में मौजूद था और जैसे ही वह अपनी कार से उतरीं, उसने उन पर हमला कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, जिसमें आरोपी की हरकतें कैद हुई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने कई बार उन्हें जान से मारने की कोशिश की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

इस पूरे मामले को लेकर महिला सरपंच पिंकी जगाधरी स्थित डीएसपी कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने डीएसपी रजत गुलिया से मुलाकात कर अपनी शिकायत रखी। सरपंच ने बताया कि डीएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि न केवल बैठक के दौरान हुई मारपीट, बल्कि थाना परिसर में हुई घटना को भी गंभीरता से लिया जाएगा।

वहीं, डीएसपी रजत गुलिया ने आईएएनएस को बताया कि पीड़ित महिला सरपंच उनके पास पहुंची थीं। जानकारी के अनुसार, 11 दिसंबर को ऊंचा चांदना में एक बैठक के दौरान उनके साथ बदतमीजी की गई थी। इसके बाद जब वह शिकायत लेकर थाना छप्पर पहुंचीं, तो दूसरा पक्ष पहले से वहां मौजूद था और थाना परिसर में ही उनके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें