मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन,15 टीमों ने खंगाले संदिग्ध ठिकाने

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन,15 टीमों ने खंगाले संदिग्ध ठिकाने

यमुनानगर : यमुनानगर में नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने गुरुवार तड़के आजाद नगर कॉलोनी में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। विशेष अभियान के तहत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र को चारों दिशाओं से घेरकर संदिग्ध स्थानों की गहन जांच की। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी आशीष चौधरी ने किया।

मिशन मैदान के अंतर्गत संचालित अभियान में 15 विशेष पुलिस टीमें और डॉग स्क्वायड को शामिल किया गया। पुलिस ने कॉलोनी के अनेक मकानों में प्रवेश कर कमरों, स्टोर, अलमारियों तथा अन्य संभावित स्थानों की विस्तृत तलाशी ली। साथ ही क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों से संबंधी जानकारी भी एकत्र की। अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक मकानों की जांच की गई। पुलिस ने क्षेत्र में खड़े दोपहिया वाहनों के दस्तावेजों का भी सत्यापन किया। जिन वाहनों के चालक मौके पर आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके, उनके वाहनों को नियमानुसार जब्त कर लिया गया।

तड़के अचानक शुरू हुई कार्रवाई से कॉलोनी में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता का संदेश गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य किसी विशेष व्यक्ति को निशाना बनाना नहीं, बल्कि नशा तस्करी, अपराध और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई को प्रभावी बनाना है। तलाशी के दौरान कोई अवैध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई, फिर भी पुलिस ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई हैं।

डीएसपी आशीष चौधरी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से भी पुलिस को सूचना देकर सहयोग करने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें