मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर-करनाल मार्ग पर लगा लंबा जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

यमुनानगर। तीन दिन से रुक-रुक कर बारिश होने के कारण सड़काें पर पानी भरने और गड्डे होने से वाहनाें से आवागमन करने वालाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। साेमवार सुबह शादीपुर से यमुनानगर-करनाल मुख्य मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसके चलते तमाम वाहन कई घंटे तक फंसे रहे।सोमवार सुबह लगभग नौ बजे से शादीपुर क्षेत्र में यमुनानगर-करनाल मुख्य मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शादीपुर निवासी अनीश ने बताया कि इस क्षेत्र में प्लाईवुड की कई फैक्ट्रियां हैं। तीन दिन से रुक-रुककर हाे रही बारिश से सड़कों पर गड्ढों में पानी भरने से कई जगह वाहन फंस गए। खबर लिखे जाने तक जाम लगा था। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के दोनों और सीवरेज का कोई प्रबंध भी नही है, जिसके कारण सड़कों पर पानी भर जाता है और गड्ढों में पानी भरने से वाहन फंस जाते हैं।उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार निगम के अधिकारियों और स्थानीय विधायक को अवगत कराया लेकिन इसका कोई समाधान नहीं किया गया। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें