मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर : घर में ताला तोड़कर चोरी के मामले में आरोपित रिमांड पर, चोरी का मोबाइल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर : घर में ताला तोड़कर चोरी के मामले में आरोपित रिमांड पर, चोरी का मोबाइल बरामद

यमुनानगर। यमुनानगर में घर का ताला तोड़कर की गई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को प्रोडक्शन वारंट के जरिए अदालत से हिरासत में लेकर पूछताछ की। रिमांड के दौरान आरोपित की निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की आगे जांच कर रही है।स्पेशल सेल प्रभारी रमन चंदेल ने बुधवार काे बताया कि इस संबंध में सहारनपुर निवासी राजू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने कहा था कि वह बिलासपुर क्षेत्र में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। गत 24 जनवरी की रात परिवार के सभी सदस्य काम से लौटने के बाद सो गए थे। अगली सुबह उठने पर कमरे का दरवाजा खुला मिला और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और एक मोबाइल फोन गायब हैं। एक व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। शिकायत के आधार पर संबंधित थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि इस मामले में संलिप्त एक आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में जिला जेल जगाधरी में बंद है। इसके बाद पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपित ने 24 जनवरी को चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित को पुनः अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें