मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

यमुना के जल में जहर घोल रहे पानीपत के कई उद्योग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुना के जल में जहर घोल रहे पानीपत के कई उद्योग

पानीपत। यमुना नदी का पानी दिन प्रतिदिन प्रदूषित होता जा रहा है। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के नौ जिलों से गुजरने वाले 11 बरसाती नाले के द्वारा रसायन युक्त पानी यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है। इसमें पानीपत का नंबर दो बरसाती नाला ज्यादा खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। जिससे सीधे तौर पर भूजल प्रभावित हो रहा है। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा वर्तमान जांच में पानीपत का यह बरसाती नाला नंबर दो के किनारे 51 बिंदु चिह्नित किए हैं, जहां से फैक्ट्रियों का रसायन युक्त पानी नाले में डाला जा रहा है। गौरतलब है कि यहां फैक्ट्रियों द्वारा ट्रैक्टर-टैंकरों के माध्यम से रात के अंधेरे में चोरी-छिपे बरसाती नाले में छोडा जाता हैं। यह नाला रसलापुर और सनौली से होते हुए सीधे यमुना में मिलता है।नाले के रसायुक्त पानी ने जमीन के नीचे के पानी को भी विषैला बना दिया है। आसपास के लगते गांवों में। हाथ के नल और बोरवेल से निकलने वाला पानी रंगीन निकलता जा रहा है, जो अब पीने योग्य नहीं रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पानीपत के अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चिह्नित किए गए सभी 51 अवैध बिंदुओं को स्थायी रूप से बंद किया जाएगा। साथ ही उन अधिकारियों और रसूखदारों की पहचान की जाएगी, जिन्होंने इन अवैध पॉइंट को बनवाने में मदद की। रात में गश्त बढ़ाकर टैंकरों के माध्यम से पानी डालने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें