मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

हाईकाेर्ट : ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा मामले में हुई सुनवाई, 10 सप्ताह के भीतर प्रत्यावेदन निस्तारित करने के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाईकाेर्ट : ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा मामले में हुई सुनवाई, 10 सप्ताह के भीतर प्रत्यावेदन निस्तारित करने के निर्देश

नैनीताल। हाईकोर्ट ने हरिद्वार के रायपुर दरेडा ग्रामसभा में ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि याचिकाकर्ता के प्रत्यावेदन को 10 सप्ताह के भीतर विधि अनुसार निस्तारित करें। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार ज्वालापुर के ग्राम रायपुर दरेडा निवासी विपिन कुमार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि ग्रामसभा की भूमि पर ग्रामसभा के व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण कर लिया है, जो ग्रामसभा नियमावली के विरुद्ध है। जबकि ग्रामसभा की भूमि को ग्राम के सार्वजनिक उपयोग के लिए ही उपयोग में लाया जा सकता है। इस संबंध में जब उन्हाेंने उप जिलाधिकारी को शिकायत की थी तो उप जिलाधिकारी ने उनकी शिकायत पर कोई निर्णय नहीं लिया। याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट में प्रार्थना की गई कि ग्रामसभा की भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए और इस भूमि का उपयोग ग्रामसभा के हित के कार्याें में लाया जाए

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें