निजी अस्पतालों के मनमाने रवैये को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा
देवघर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय राय ने निजी अस्पतालों की मनमानी को रोकने को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। कुमार ने पत्र में बताया है कि निजी अस्पताल किसी प्रकार की बीमारीयों में गरीब मरीजों से मनमाना पैसा वसूलते हैं। उसपर आज कोरोना जैसी बीमारी में भी निजी अस्पतालों द्वारा मनमानी की जा रही है। सुविधा के नाम पर कोरोना की आड़ में गरीबों को लूटा जा रहा है। उन्होंने निजी अस्पतालों के इस घिनोने खेल को बंद करने की दिशा में अविलंब कड़ा कदम उठाने की बात कही है।





