मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:52 · नई दिल्ली संस्करण

भादो अमावस्या के दिन भगवान शनि के हुई आराधना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। रामगढ़ में भादो अमावस्या के दिन भगवान शनि की भी आराधना की गई। शहर के सुभाष चौक स्थित शनि मंदिर में शनि महाराज की प्रतिमा स्थापित कर, उनकी भव्य आरती की गई। हालांकि कोरोना की वजह से भक्त यहां इकट्ठा नहीं हो पाए। पुजारी के द्वारा ही उनकी पूजा की गई। पंडित दिलीप भरगो ने बताया कि भादो अमावस्या को शनि अमावस्या के रूप में भी जाना जाता है। इस मौके पर भगवान शनि की आराधना करने वाले की हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसी मान्यता है कि साढ़े साती में शनि जातक के कर्मों का फल उसे देते हैं। इसलिए शनि को प्रसन्न करना जरूरी है। इसके लिए शनि अमावस्या के दिन महत्वपूर्ण पूजन-अर्चन आवश्यक है। ऐसा माना जाता है शनि भगवान को खुश करने के लिए शनि अमावस्या का दिन अच्छा होता है। इस दिन पूजा-अर्चना करने से शनि की वक्र दृष्टि कम हो जाती है और जातक को सकारात्मक लाभ होते हैं

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें