मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:51 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पूरी कैबिनेट का क्वॉरेंटाइन में चले जाना चिंताजनक:भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पूरे कैबिनेट के क्वॉरेंटाइन में चले जाने की घटना पर चिंता जाहिर की है। प्रतुल ने बुधवार को कहा की भाजपा की यह मंगल कामना है की स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शीघ्र स्वस्थ हो और मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों का स्वास्थ्य उत्तम रहे। प्रतुल ने कहा की झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पूरी राज्य कैबिनेट के क्वॉरेंटाइन में चला जाना चिंता का विषय है।

प्रतुल ने कहा की हाल के दिनों में झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है और रिकवरी रेट भी राष्ट्रीय औसत से कम रहा है। कोविड-19 टेस्टों की संख्या का औसत भी काफी कम है। अस्पतालों में अव्यवस्था की खबरें लगातार आ रही हैं।

कोरोना जांच की रिपोर्ट आने में लंबा समय लग रहा है और मरीजों को सही तरीके से आइसोलेट भी नहीं किया जा रहा।कॉन्ट्रैक्ट रेसिंग पूरे तरीके से बंद है।

इन सबके बीच अगर पूरी कैबिनेट क्वॉरेंटाइन में चली जाती है तो यह प्रदेश के लिए घोर चिंता का विषय बन जाता है। प्रतुल ने कहा कि ये देश का संभवत पहला उदाहरण है जब पूरी कैबिनेट क्वॉरेंटाइन में चली गई हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें