मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

विश्व पर्यावरण दिवस पर पहल : कॉर्बेट में प्लास्टिक बोतलों पर लगेगा प्रतिबंध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विश्व पर्यावरण दिवस पर पहल : कॉर्बेट में प्लास्टिक बोतलों पर लगेगा प्रतिबंध

रामनगर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। कॉर्बेट प्रशासन ने अगले पर्यटन सीजन से पार्क के अंदर प्लास्टिक की पानी की बोतलों के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।इसके स्थान पर पर्यटकों को कांच की बोतलों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण कम होगा और जंगल का प्राकृतिक वातावरण सुरक्षित रहेगा।इसके तहत पर्यटकों से पानी और कांच की बोतल का शुल्क प्रवेश द्वार पर लिया जाएगा, सफारी पूरी होने के बाद यदि पर्यटक बोतल को सुरक्षित अवस्था में वापस जमा कर देते हैं, तो बोतल की निर्धारित राशि उन्हें लौटा दी जाएगी, इस व्यवस्था से न केवल कांच की बोतलों का पुनः उपयोग संभव होगा, बल्कि पर्यटक भी बोतलों को सुरक्षित रखने के लिए प्रोत्साहित होंगे।कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि कॉर्बेट प्रशासन लंबे समय से पार्क क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। वर्तमान में कॉर्बेट के अधिकांश पर्यटन जोन प्लास्टिक मुक्त हो चुके हैं, और इस दिशा में विभाग को काफी सफलता मिली है।उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन के दौरान पर्यटकों को स्वच्छ पेयजल की आवश्यकता होती है, जिसके लिए वे आमतौर पर प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग करते हैं। हालांकि इन बोतलों को पार्क से बाहर लाने और उनके उचित निस्तारण की व्यवस्था है, फिर भी प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें