मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

नजफगढ़ और झज्जर के बीच शुरू होगी डीटीसी की बस सेवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नजफगढ़ और झज्जर के बीच शुरू होगी  डीटीसी की बस सेवा

झज्जर जिला मुख्यालय झज्जर वह ढांचा बॉर्डर के बीच से नजफगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को जल्द ही बस सुविधा की बड़ी सेवा मिलने वाली है। इस रूट पर दिल्ली परिवहन निगम अपनी बस सेवा शुरू करेगा। इस बस सेवा का सबसे अधिक फायदा महिलाओं को होगा, जो निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो शुक्रवार से इस सेवा की शुरुआत हो जाएगी।नजफगढ़ झज्जर रूट पर दिल्ली परिवहन निगम की बस सेवा शुक्रवार से बहाल हो जाएगी। लगभग 20 साल पहले भी इस रूट पर डीसी की बसें चलती थी लेकिन कुछ समय बाद दिल्ली सरकार ने इस सेवा को बंद कर दिया था। अब निगम की पांच-छह बसें दिल्ली-झज्जर के बीच चलाने की कवायद चल रही है। यह प्रयास इलाके से सेट दिल्ली की नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक कैलाश गहलोत की रुचि की वजह से हो रहे हैं। वह शुक्रवार को बादली में आयोजित के कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करेंगे और इस सुविधा की घोषणा करने के बाद हरी झंडी दिखाकर बस सेवा की शुरुआत करेंगे।कुछ ही महीने पहले गहलोत की कोशिशें से नजफगढ़ से बादली के बीच बस सेवा आरंभ हुई थी। इससे पहले डीटीसी की बस सेवा नजफगढ़ से ढांसा बॉर्डर के बीच उपलब्ध रहती आई है। लेकिन अब यह सुविधा नजफगढ़ टर्मिनल से झज्जर बस अड्डा तक रहेगी। नजफगढ़ से झज्जर के बीच कई कई चक्कर लगाएंगी। इस बस सेवा के आरंभ होने से झज्जर जहांगीरपुर बदली के आसपास के बीच से अधिक गांव के लोगों को नजफगढ़ जाना आना आसान हो जाएगा। इस रूट पर महिलाएं डीटीसी की बसों में बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी। लेकिन बाकी सभी यात्रियों को टिकट लेना होगा। किसी भी श्रेणी का पास इस रूट पर डीटीसी की बसों में मान्य नहीं होगा। शुक्रवार शाम तक डीटीसी की बस सेवा की समय सारिणी निर्धारित होने की संभावना है। डीसी के अधिकारी किस रूट पर बस सेवा आरंभ करने के लिए आवश्यक अध्ययन कर चुके हैं। हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो के सीआई रणबीर गुलिया ने बताया कि डीसी के अधिकारियों ने बुधवार को हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर के कार्यालय आकर अधिकारियों से आवश्यक विचार विमर्श किया। सेवा आरंभ करने के लिए आवश्यक अनुमति भी ली गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें