मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

महिला सुरक्षा को लेकर महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को दी जानकारियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बच्चियों की सुरक्षा के लिए माता पिता को भी होना होगा सजग : श्रीति कुमारी

रांची। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के इदरीसिया तंजीम उर्दू मध्य /उच्च विद्यालय, ग्वाला टोली रोड, हिंदपीढ़ी , में महिला थाना प्रभारी श्रीति कुमारी ने 10वी की छात्राओं को महिला सुरक्षा के बारे में जानकारियां दी । थाना प्रभारी ने बताया कि वर्तमान समय में युवतियां ,महिलाएं को इलेक्ट्रॉनिक गजट से बच के रहने की जरूरत है। खासकर ऐसे समय में साइबर ठग बहुत ज्यादा होती है । साथ ही साथ अननोन नंबर से कॉल आता है तो उसे इग्नोर करें ,एक्सेप्ट नहीं करें। बार-बार कॉल आ रहा है तो पहले तो ब्लॉक करें , उसके बाद बात नहीं बने तो अपने नजदीकी थाना में एफ आई आर दर्ज कराएं। मोबाइल फोन का जितना हो सके कम उपयोग करें। फेसबुक, ट्यूटर बहुत ज्यादा जरूरी है तभी यूज़ करें और पासवर्ड किसी को ना बताएं। खास करके बच्चियों एवं छात्रों से यही अपील है कि वह किसी भी बात को अपने माता-पिता से नहीं छुपाए। आपके साथ कोई भी अनौपचारिक घटनाएं घटती है तो इसकी जानकारी अपनी मां, पिता, भाइयों को जरूर दें । यौन शोषण के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताई गई । उन्होंने कहा कि अच्छे और बुरे टच को समझने का प्रयास करें । साथ ही साथ कोई आपके साथ गलत हरकत करता है तो इसे छिपाए नहीं बल्कि अपने परिवार के सदस्य को उसकी जानकारी दें । अगर आप स्कूल कॉलेज जा रहे हो और रास्ते में कोई छेड़खानी होती है या कोई अपराधिक घटनाएं घटती है तो तुरंत पीसीआर या फिर हेल्पलाइन नंबर 100 पर कॉल करें , आपको सुरक्षा तुरंत मिलेगी। श्रीति कुमारी ने आगे बताया कि महिलाओं से संबंधित आईपीसी धारा की भी जानकारी दी गई। आगे कहा कि सबसे बड़ी बात है कि बच्चियों के साथ साथ अभिभावक को भी जागरूक होना होगा । उन्हें देखना होगा कि उनकी बच्चे के पास महंगे मोबाइल कहां से आ रहे हैं । वह घर से निकल रही है स्कूल या कॉलेज या दफ्तर के लिए तो रास्ते पर फोन का कितना यूज करती है उस पर भी नजर रखना है। बच्चियों एवं युवतियों से भी अपील है कि माता पिता यदि आपसे पूछताछ करते हैं तो बिना झिझक उसे जानकारी दे। किसी बात पर गुस्सा ना हो और ना ही उसे छिपाएं इस। मौके पर विद्यालय के सचिव मोहम्मद उमर , प्राचार्य रियाज अहमद खान , , वार्ड 23 के खालिद उमर, शिक्षक मुजम्मिल , मोहम्मद शकील,

मौलाना अख्तर, परवेज , शिक्षिका गजाला परवीन , सबा महबूब , निक्की निसात , एवं विद्यालय प्रभारी सहायक मोजाहिद आलम मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें