मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

कांडई पुल के पास शराब की दुकान खोले जाने का महिलाओं ने किया विरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर,। चमोली जिले में नंदानगर घाट में नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर

मार्ग के कांडई पुल के पास शराब की दुकान खोले जाने को लेकर ग्राम सभा

बनाला और खड़गोली की महिलाओं ने विरोध किया है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस

शराब की दुकान को बंद करने की मांग की है। स्थानीय महिलाओं ने कहा कि यदि

शराब की दुकान बंद नहीं की जाती है तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना

पड़ेगा।

स्थानीय महिला शर्मिला देवी, उषा जोशी ने आरोप लगाते हुए

कहा कि एक ओर सरकार उत्तराखंड को नशा मुक्त करने की बात कर रही है दूसरी ओर

हर दस किलोमीटर पर शराब की दुकान खोली जा रही है। उन्होंने कहा कि

नंदप्रयाग से नंदानगर की दूरी 20 किलोमीटर है। एक दुकान नंदप्रयाग में है

और एक नंदानगर घाट में अब इसके बीच कांडई पुल में भी एक और शराब की दुकान

खोली जा रही है जो सरासर गलत है। पहले ही पहाड़ की महिलाएं गांवों में शराब

विरोधी आंदोलन चला रही हैं उस पर से सरकार हर दस किलोमीटर पर शराब की दुकान

खोल कर पहाड़ के नौजवानों को नशे की ओर धकेल रही है।

उन्होंने कहा

कि जहां पर शराब की दुकान खोली जा रही है उस स्थान से आम नागरिकों के साथ

ही स्कूली बच्चों का भी आना-जाना है। ऐसे में बच्चों के भविष्य पर क्या

प्रभाव पड़ेगा अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जब इस

शराब की दुकान को खोलने की बात की जा रही थी तो उन्होंने प्रशासन उन्होंने

तत्काल इस शराब की दुकान को हटाये जाने की मांग की है अन्यथा उन्हें आंदोलन

के लिए विवश होना पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें