मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : मनचलों पर कसी नकेल, हॉटस्पॉट पर महिला पुलिस ने चलाया अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद : मनचलों पर कसी नकेल, हॉटस्पॉट पर महिला पुलिस ने चलाया अभियान

फतेहाबाद। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस टीम द्वारा शनिवार को विशेष डिकॉय चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं के प्रति असभ्य व्यवहार करने वाले मनचलों और हुड़दंगबाजों पर सख्त कार्रवाई करना रहा। पुलिस चौकी नागपुर में तैनात महिला एएसआई सुमन के नेतृत्व में, पुलिस टीम ने क्षेत्र के हॉटस्पॉट स्थलों, बस अड्डों, स्कूलों और बाजारों के आस-पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने डिकॉय ऑपरेशन के तहत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी रखी और ऐसे युवकों की पहचान की जो महिलाओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने या असभ्य आचरण में लिप्त पाए गए। अभियान के दौरान कई स्थानों पर पुलिस ने गश्त बढ़ाई और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी व पूछताछ भी की। मौके पर टीम ने स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया कि वे किसी भी प्रकार की अशोभनीय हरकत या उत्पीडऩ की घटना देखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। महिला एएसआई सुमन ने बताया कि इस डिकॉय चेकिंग अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और ऐसे असामाजिक तत्वों को यह संदेश देना है कि फतेहाबाद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासनहीनता, हुड़दंगबाजी या महिला उत्पीडऩ जैसे कार्यों में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के दौरान कई महिला कॉलेजों और स्कूलों के बाहर पुलिस की उपस्थिति दर्ज करवाई गई, ताकि छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें