मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

महिला समूहों को उत्पादों के विपणन के लिए मिलेगा उचित प्लेटफार्म : जिलाधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला समूहों को उत्पादों के विपणन के लिए मिलेगा उचित प्लेटफार्म : जिलाधिकारी

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को कहा कि स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना पर कार्य चल रहा है।जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना पर कार्य चल रहा है। शुरूआती चरण में चार स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में जल्द ही आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, खोंले जाएंगी जिसके लिए तैयारी की जा रही है। इन आउटलेट के खुलने से जहां जनमानस को पौष्टिक भोजन एवं आर्गेनिक उत्पाद मिलेंगे, वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों को रोजगार के साथ ही उनके उत्पादों को विपणन की सुविधा हेतु उचित प्लेटफार्म मिलेगा। कोरोनेशन चिकित्सालय में जहां आने वाले तीमारदारों को सुविधा मिलेंगी वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में एक आधुनिक आउटलेट बनने से लोगों को स्थानीय उत्पाद मिलेंगे तथा चिकत्सालय एवं कचहरी परिसर में आने वाले जनमानस को सहुलियत होगी। वहीं सुद्धोवाला में आउटलेट एवं कैन्टीन खुलने से पयर्टकों को सुविधा मिलेगी वहीं हमारे राज्य के उत्पादों को के विपणन में सुविधा के साथ ही उचित बाजार मिल पाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि जिलाधिकारी के आइडिया पर एनआरएलएम से स्वयंसहायता समूहों की आजीविका बढाने के लिए निर्णय लिया गया है। बताया कि चार स्थानों कचरही परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी मेें यह कार्य शुरू किया जा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें