मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

महिला सशक्तिकरण : चंपावत में महिला समूहों ने शुरू किया ई रिक्शा का संचालन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला सशक्तिकरण : चंपावत में महिला समूहों ने शुरू किया ई रिक्शा का संचालन

देहरादून। चम्पावत जिले के टनकपुर में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत महिला समूहों ने ई रिक्शा चलाना शुरू किया है। इस नायाब पहल से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।जिले के बोरागोठ की प्रेरणा महिला समूह की आठ महिलाओं को बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चाबी सौंपी थी। परियोजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह को 10 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग किया गया था । इस अनूठी पहल से जहाँ महिलाए स्वरोजगार से जुड़ अपनी आजीविका में सुधार करेंगी,वही व्यवसायिक क्रियाकलापों से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होगा ।रिप परियोजना की कॉर्डिनेटर ने बताया कि रिप परियोजना द्वारा महिलाओ की आजीविका सर्जन करने व ऑटो संचालन के लिए 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की गई जिसमें 6 लाख रुपये का अनुदान दिया है साथ ही इस समुह को 3 लाख रुपए बैंक से ऋण व 1 लाख रुपये उन्हें स्वयं से वहन करना होगा । जिससे उनकी आजीविका तो बढ़ेगी है । साथ ही वह आत्म निर्भर भी बन सकेगी ।वही प्रेरणा समूह की महिला कंचन ने बताया कि उन्हें रिप परियोजना द्वारा उन्हें आजीविका संवर्धन करने के लिए टुकटुक(ई रिक्शा)प्रदान किये गए । जिसमे 6 लाख सब्सिडी , 3 लाख ऋण व 1 लाख अंश दान दिया गया । यह हनरे रोजगार में सहायक बनेगा । उन्होंने बताया कि यह ऑटो रिक्शा 100 किमी तक एक बार चार्ज करने पर चलता है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें