मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महिला आयोग की अध्यक्ष ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

गोपेश्वर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने अपने चमोली दौरे के दौरान बुधवार को जिला कारागार पुरसाडी, चमोली का निरीक्षण किया तथा उन्होंने वहां महिला कैदियों को मिलने वाली व्यवस्थाओं, सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष महिला कैदियों की समस्याओं के बारे में रूबरू हुई। कारागार में उन्होंने महिला कैदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक त्रिलोक चन्द्र आर्या ने बताया गया कि कारागार के महिला बैरक में वर्तमान में तीन महिला बन्दी हैं। जानकारी में उन्होंने बताया कि यहां 60 महिला बन्दियों को रखने की व्यवस्था है।आयोग की अध्यक्ष ने महिला कैदियों को खाने-पीने के लिए दिया जाने वाला भोजन, चिकित्सकीय उपचार और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कारागार में महिला आयोग की अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि महिला कैदियों के लिए सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई जाए।महिला कैदियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनका यहां आने का केवल एक ही उद्देश्य है कि वे महिला कैदियों की समस्याओं से रूबरू हो सकें और उनकी समस्याओं का निवारण करा सकें। यदि किसी भी महिला कैदी को यहां रहने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो, तो वे बेझिझक उन्हें बता सकती हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा की कैदियों को जो व्यवस्थायें दी रही है उन व्यवस्थाओ से संतुष्ट है तथा प्रशासन पूरी मेहनत से अपना कार्य कर रहा है।इस मौके पर जिला कारागार अधीक्षक त्रिलोक चन्द्र आर्य, राज्य महिला आयोग की सदस्य वत्सला सती, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु बडोला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव, राजेश्वरी कान्ति सहित जेल के प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें