मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

महिलाएं अपने लगन और मेहनत से आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार कर रही हैं : संजय सेठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची।

रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत महिलाओं द्वारा कुटीर उद्योग के माध्यम से अपना रोजगार सृजन कर रहे हैं। साथ ही अपने आसपास के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रोत्साहन करने एवं लोकल को वोकल करने की आवश्यकता है। इसी के निमित्त सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को पुनदाग स्थित शोभा लकड़ा द्वारा बच्चों के लिए आकर्षक खिलौने का निर्माण किया जाता है, वहां जाकर उनके हुनर को देखा और उन्हें प्रोत्साहित किया। सांसद सेठ ने बताया कि शोभा लकड़ा द्वारा लकड़ी के चूर एवं कपड़ों से खिलौने और गुड़िया महिलाओं के लिए आकर्षक बैग का निर्माण किया जाता है। यह खिलौने इतने आकर्षक होते हैं। जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। हम बच्चों के लिए चाइनीस खिलौना खरीद रहे हैं, जब अपने घरों में ही आकर्षक और अपनी परंपरा और संस्कृति के अनुरूप खिलौना उपलब्ध है तो हम सब का कर्तव्य है कि इसे प्रोत्साहित करें। लोगों को भी प्रेरित करें। सेठ ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे काम करने वाले लोगों को हर संभव मदद किया जाएगा और इन्हें बाजार भी उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाएगी। ऐसे छोटे छोटे उद्योगों करने वाले लोगों को केंद्र सरकार के द्वारा बैंकों के माध्यम से पैसे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार का हर संभव प्रयास है कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें