मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

सोनीपत में बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव ड्रेन की झाड़ियों में फैंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सोनीपत में बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव ड्रेन की झाड़ियों में फैंका

सोनीपत। सोनीपत जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव गांव के पास खेतों से गुजर रही ड्रेन में झाड़ियों के बीच मिला। सोमवार को मृतका के कपड़े अस्त-व्यस्त और फटे हुए थे, जिससे परिजनों ने उसके साथ पहले गलत कृत्य और बाद में हत्या की आशंका जताई है।जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय बिमला रविवार शाम लगभग चार बजे पशुओं के लिए बरसीम काटने खेत में गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जिस खेत में वह चारा लेने गई थी, वहां उसकी चुनरी और कटी हुई बरसीम मिली, जिससे स्पष्ट हुआ कि वह वहीं काम कर रही थी। रातभर परिजन और ग्रामीण आसपास के खेतों और ड्रेन के पास उसे खोजते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह दोबारा तलाश शुरू की गई।

ड्रेन के पास महिला की कैप और चप्पल पड़ी मिली। आसपास खोज करने पर ड्रेन में उगी झाड़ियों के बीच उसका शव मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में परिजनों में चीख-पुकार शुरु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल की टीम को बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतका के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, सभी विवाहित हैं। वह अपने पति के साथ गांव में रहती थी और एक ग्रामीण के घर पशुओं के लिए चारा लेने जाती थी। इस संबंध में डीसीपी अपराध नरेंद्र कादियान ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें