मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर में महिला की हत्या से सनसनी, वारदात के बाद आरोपी फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर में महिला की हत्या से सनसनी, वारदात के बाद आरोपी फरार

यमुनानगर की शिवनगर खड्डा कॉलोनी में गुरुवार देर रात घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने की आशंका है।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान पुष्पा रानी (56) के रूप में हुई है। वह अपने छोटे बेटे दीपक के साथ रहती थीं। उनके पति का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है, जबकि बड़ा बेटा पवन पत्नी और बच्चों के साथ पास के मकान में रहता है।

पुलिस के अनुसार दीपक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। गुरुवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी से लौटने पर उसने घर का मुख्य दरवाजा खुला देखा।

अंदर जाकर उसने मां को कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। उसने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसी दौरान उसकी बहन पूजा का फोन आया।

फोन उठाने पर दीपक ने रोते हुए उसे मां की हत्या की जानकारी दी।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम, सीआईए की टीमें, एसपी कमलदीप गोयल और डीएसपी रजत गुलिया घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को लूट की आशंका भी नजर आई है, हालांकि वारदात का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है।

एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की हत्या सिर पर वार किए जाने से हुई प्रतीत होती है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों तथा वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की पुष्टि होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें