मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

महिला का शव कुएं से बरामद, चाचा ससुर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह । अहिल्यापुर थाना पुलिस ने गुरुवार को मृतका सुनीता

देवी के चाचा ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपित पति छोटेलाल शर्मा

समेत सास मालती देवी, गोतनी संगीता देवी और देवर संतोष शर्मा घटना के बाद

से फरार हो गया। अहिल्यापुर थाना पुलिस सारे आरोपियों के गिरफ्तारी में

जुटी हुई है।

वहीं, सुनीता देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर

अस्पताल भेज दिया गया है। महिला का शव देर रात ही उसके ससुराल कोलडी

रसनजोरी गांव के कुंए में तैरता हुआ मिला था। जबकि शव मिलने से चंद घंटे

पहले ही मृतका के पति और मृतका के बीच दोनों के परिवारवालो में उसी

अहिल्यापुर थाना में सुलहनामा हुआ था, जिसमें आरोपित पति छोटे लाल शर्मा

समेत मृतका के ससुराल वालों ने लिखित दिया की वो अब सुनीता देवी को अच्छे

से रखेंगे। वहीं, चंद घंटे बाद महिला का शव ससुराल से कुछ दूर एक कुंए में

तैरता हुआ मिला।

जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना इलाके के

उद्नाबाद निवासी दीपक शर्मा की बहन सुनीता देवी की शादी 15 साल पहले

अहिल्यापुर थाना इलाके के कोल्डी रसनजोरी गांव निवासी छोटेलाल शर्मा के साथ

हुआ था। आरोप है की शादी के बाद से ही सुनीता को पति और ससुराल वाले

प्रताड़ित कर रहे थे। जबकि शादी के इतने सालो में मृतका के तीन बच्चे भी

हुए। उसके बाद भी सुनीता देवी के साथ मारपीट होता था। वहीं, बुधवार की रात

उसका शव कुंए में तैरता हुआ मिला। इस दौरान घटना के बाद सिर्फ एक आरोपी

छोटे राणा को पुलिस गिरफ्तार कर पाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें