गुमला में मशीन में फंस कर महिला का सिर धड़ से अलग
गुमला में मशीन में फंस कर महिला का सिर धड़ से अलग
गुमला, 17 मार्च । जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी केन टोली गांव में शुक्रवार की सुबह नईहरी देवी (40) की मौत चावल निकालने वाली मशीन में फंस जाने के कारण हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार नईहरी देवी सुबह 8:00 बजे धान कूटने वाली मशीन में धान डाल रही थी। इस बीच उसका शॉल मशीन में फंस गया और सिर मशीन में चला गया। देखते ही देखते महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत घाघरा थाना को दिया। थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी और एसआई अभिषेक कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।





