मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: प्राइवेट एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर युवती से पाैने दाे लाख ठगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद: प्राइवेट  एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर युवती से पाैने दाे लाख ठगे

फतेहाबाद। निजी एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर साइबर ठगों ने फतेहाबाद की एक युवती से एक लाख 70 हजार रुपये हड़प लिए। इस बारे में जब युवती को अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसके परिजनों द्वारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई गई। अब इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने शुक्रवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गुरूनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद निवासी सुरेन्द्र सिंह ने कहा है कि वह जनस्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद में नौकरी करता है। उसकी लडक़ी सिमरन कौर ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है। गत दिवस सिमरन के पास फोन आया कि उसका सिलेक्शन विस्तारा एयरलाइंस में हो गया है। उसे सिक्योरिटी के तौर पर 15 हजार रुपये देने होंगे। इसके बाद सिमरन ने अपने एसबीआई बैंक खाते से माधव राम नामक व्यक्ति के खाते में 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दोबारा सिमरन से इंश्योरेंस के नाम पर 20 हजार 550 रुपये मांगे गए जोकि उसने ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसे मेल आई कि उसका आधा इंश्योरेंस हुआ है, उसे 20 हजार रुपये और जमा करवाने होंगे जोकि सिमरन ने जमा करवा दिए। इसके बाद नवंबर 2024 में कैबिन अप्रूवल के नाम पर उससे 5490 रुपये मांगे तो सिमरन ने यह राशि भी भेज दी। इसके बाद अलग-अलग बहानों से साइबर ठगों ने उसकी लडक़ी से कुल 1 लाख 70 हजार 228 रुपये हड़प लिए लेकिन नौकरी नहीं लगी। इसके बाद उसकी लडक़ी ने इस बारे में उसे जानकारी दी तो उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने अब धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें