मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 1:50 · नई दिल्ली संस्करण

महिला पर्यवेक्षिका रिश्वत लेते गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार | बालूमाथ थाना क्षेत्र में निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते हुए बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका लीला कुमारी को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी पर्यवेक्षिका एक आंगनबाड़ी सेविका से मानदेय दिलवाने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत ले रही थी।

जानकारी के अनुसार महिला पर्यवेक्षिका ने एक सेविका से मानदेय भुगतान के लिए ₹20000 रिश्वत की मांग की थी। आंगनबाड़ी सेविका ने पहले दो क़िस्त में पांच- पाच हजार रुपए की भुगतान कर चुकी थी। उसके बाद पुनः ₹10000 और मांगने पर ही मानदेय भुगतान करने की बात कही गई ।इसकी शिकायत आंगनबाड़ी सेविका के पति ने पलामू एसीबी से की।उसके बाद एक टीम गठित कर बुधवार को बाल विकास कार्यालय में निगरानी की टीम पहुंची और सेविका को ₹10000 देकर पर्यवेक्षिका के पास भेजा। पर्यवेक्षिका ने जैसे ही पैसे लिए वैसे ही निगरानी की टीम वहां पहुंची और उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद लीला कुमारी को अपने साथ लेकर पलामू चली गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें