मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

महिला की गला रेत कर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हजारीबाग। शुक्रवार रात दो बाइक पर आए चार-पांच अपराधियों ने घर से बुलाकर एक 60 वर्षीया महिला की बेरहमी से धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर शाहपुर जंगल में फेंक दिया। शनिवार सुबह महिला का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान शाहपुर निवासी शोधन साव की पत्नी भीखनी देवी (60) के रूप में की गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एचएमसीएच भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक शोधन साव अपनी पत्नी भीखनी देवी के साथ अपने पुराने खपरैल मकान में रहता था। पुत्र मनोज प्रसाद गांव में ही अलग मकान बनाकर अपने बाल बच्चों के साथ रहता है। शोधन साव को आंख से बिल्कुल दिखाई नहीं देता है। बताया कि ऐसे में शुक्रवार को करीब दस बजे रात शाहपुर स्थित पुराने मकान पर दो बाइक से चार-पांच लोग आए और महिला को बाइक पर बैठाकर ले गए। जब वह रात में वापस नहीं आई। तब शोधन साव अपने पुत्र मनोज प्रसाद और ग्रामीणों को इसकी जानका दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों द्वारा महिला का खोजबीन शुरू की गई। शनिवार के सुबह गांव से दक्षिण की ओर जंगल में महिला का शव मिला। ग्रामीणों के मुताबिक महिला झाड़ फूक का काम करती थी। वह भक्तिन भी थी। स्थानीय पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारों की पहचान में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें